अच्छी इम्युनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

जुबली न्यूज़ डेस्क 
भारत समेत दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक संक्रमण का खतरा ऐसे लोगों को सबसे ज्यादा है जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। डॉक्टर भी लोगों को इम्युनिटी बूस्ट करने वाले फूड्स खाने की सलाह दे रहे हैं।
इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए दिनचर्या भी ठीक होनी जरूरी है। क्योंकि बहुत सारी बीमारियां खराब जीवनशैली की वजह से होती हैं। अगर आप पौष्टिक आहार की जगह फास्ट फूड या तली भुनी चीजों का सेवन ज्यादा कर रहे हैं तो आपको सचेत होने की आवश्यकता है, क्योंकि यह इम्युनिटी को नुकसान पहुंचाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक इस कोरोना काल में खानपान में ऐसी चीजों को तरजीह देना चाहिए जो इम्युनिटी बढ़ाने वाले हों। आइए आपको बताते हैं पांच ऐसे फूड्स के बारे में जो इम्युनिटी के लिए रामबाण से कम नहीं हैं।
नींबू
खट्टे फल सबसे अच्छे इम्युनिटी बूस्टर माने जाते हैं। इन फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है साथ ही संक्रमण और सामान्य बीमारियों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोज सुबह नींबू पानी जरूर पीएं।
लहसुन
लहसुन में एंटीसेप्टिक, जीवाणु रोधी और एंटीफंगल एजेंट होता है। यह शरीर के वायरस और अन्य सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने में मदद करता है। लहसुन की एक कली खाने से आपका कोलेस्ट्रोल, रक्तचाप और रक्त शर्करा भी नियंत्रित रहता है।
अदरक
अदरक खांसी और सर्दी के लिए रामबाण इलाज है। अदरक में उत्कृष्ट जीवाणु रोधी होते हैं यानी यह न केवल आपको संक्रमण से लड़ने में मदद करेगा बल्कि आपको कई पुरानी बीमारियों से भी बचाएगा। सुबह खाली पेट में अदरक की चाय पीना सबसे लाभकारी होता है।
कीवी
कीवी पोषक तत्व और विटामिन से भरपूर होते है। यह आपको ठंड ,फ्लू जैसी बीमारियों से बचाता है। बेहतर इम्युनिटी के लिए रोजाना कीवी का सेवन करना अच्छा होता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में पॉलिफिनॉल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। रोज सुबह -शाम ग्रीन टी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें : प्रेमिका से मिलने आये युवक की मॉब लिंचिंग
यह भी पढ़ें : घर में होते हैं आर्थिक नुकसान तो इन बातों का रखें ध्यान

Back to top button