अगर महिलाएं दूर कर लें अपनी ये 4 कमियां तो पक्की है तरक्की, कहते हैं चाणक्य

आचार्य चाणक्य की नीतियों के संकलन और उनकी पुस्तक चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के उन 4 अवगुणों के बारे में बताया है, जो ज्यादार महिलाओं में पाए जाते हैं। यदि महिलाएं इन कमजोरियों को दूर कर लें तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता…अगर महिलाएं दूर कर लें अपनी ये 4 कमियां तो पक्की है तरक्की, कहते हैं चाणक्य

चाणक्य नीति में महिलाओं की कमियां
आचार्य चाणक्य ने नीचे दिए गए श्लोक के जरिए अपनी नीतियों में महिलाओं की कुछ कमियां बताई हैं। इन अवगुणों को दूर कर महिलाएं जल्द कामयाबी के शिखर पर पहुंच सकती हैं।

अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।
अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा।।

अति साहस से बचना चाहिए
चाणक्य कहते हैं कि साहसी होना अच्छी बात है लेकिन अति हर चीज की बुरी होती है। अति साहस में परिस्थितियों को अपने विपरीत करने में कोई बुद्धिमानी नहीं। महिलाएं अक्सर यह भूल कर बैठती हैं।

लालच में फंस जाना
कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करने का गुण महिलाओं में जन्म से होता है। ज्यादातर महिलाओं में यह खूबी देखी जा सकती है लेकिन अधिक से अधिक धन प्राप्ति की लालसा महिलाओं में बलवती होती है। लोभ में आकर महिलाएं आसानी से शिकार बन जाती हैं।

इसलिए नहीं बन पाती मजबूत छवि
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बात-बात पर नखरे करना ज्यादातर महिलाओं की आदत में शुमार होता है। ऐसा करने से महिलाओं को बचना चाहिए ताकि उनकी छवि मजबूत बने।

बातचीत का तरीका
चाणक्य नीति के अनुसार, ज्यादातर महिलाओं में यह अवगुण होता है कि वह बिन सोचे-विचारे आवेश में आकर कुछ भी बोल देती हैं, ऐसा करके वह अपनी मुसीबत कई गुना बढ़ा लेती हैं।

Back to top button