अगर जल्द कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो घर में करें ये 4 बदलाव

अक्सर लोगों की एक समस्या होती है और कहते है कि वह पैसे तो बहुत कमाते है लेकिन बचा नहीं पाते और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों से कर्ज लेना पड़ता है। धन हानि और कर्ज की वजह आपके घर में उपस्थित वास्तुदोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र में ईशान कोण, नैऋत्य कोण और उत्तर दिशा को आर्थिक सम्पन्नता का प्रतीक माना गया है। इन तीनों दिशाओं में अगर कोई कमी होती है तो धन की हानि होने लगती है और कर्ज बढ़ता जाता है। 

कर्ज से बचने के वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र में घर के ईशान कोण को बहुत ही शुभ माना जाता है इस कोण में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर का ईशान कोण गंदा नहीं होना चाहिए। जिस घर पर ईशान कोण का हिस्सा गंदा होता है वहां हमेशा धन की हानि होती है। 

घर के पूर्व और उत्तर दिशा में भारी सामान नहीं रखना चाहिए। घर के इस हिस्से में भारी सामान होने पर कर्ज का भार रहता है।

घर पर पानी की टंकी ईशान कोण में होना चाहिए। इससे कर्ज नहीं होता है। नैऋत्य कोण में पानी का टैंक होने से कर्जा बढ़ जाता है

हमेशा तिजोरी दक्षिण दिशा में स्थापित करना चाहिए ताकि उसका मुंह उत्तर दिशा में खुलना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर किसा का कर्ज नहीं रहता है और पैसा रुकता है। 

Back to top button