अगर गर्भवती महिलाएं पीती हैं ये जूस, तो संभल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

गर्मी में बाहर घूमने जाएं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस जूस को पीने से बचें।अगर गर्भवती महिलाएं पीती हैं ये जूस, तो संभल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरादून की डायटीशियन ऋचा का कहना है कि, हर खाद्य पदार्थ के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। गर्मी में लोग बेल का जूस पीना पसंद करते हैं। हालांकि इसके कई फायदे भ हैं, लेकिन कुछ ऐसे नुकसान हैं जो आप ध्यान नहीं देंगे तो आपको भविष्य में काफी नुकसान हो सकता है।

जिन लोगों को डायबिटीज़ या बीपी की परेशानी होती है, उन्हें इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें चीनी का भी भरपूर मात्रा में प्रयोग होता है। साथ ही इसमें कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं तो शूगर लेवल को बढ़ाते हैं।

बेल का शरबत आसानी से पचाया जा सकता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर से झूझ रहे लोगों के लिए भी डॉक्टर ने इसे हानिकारक होता है। कार्डियक रोगियों को बिना डॉक्टर की सलाह के बिना यह जूस कतई नहीं लेना चाहिए।

बेल का जूस गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक होता है। बेल के पत्तों में टैनिन की मात्रा होती है। इससे यह प्रयोग के समय कार्सिनजनिक प्रभाव डालते हैं और गर्भवती महिलाओं में गर्भपात का खतरा रहता है। एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको रोजाना या हफ्ते में दो से तीन बार बेल का जूस पीने की आदत है तो आपको पेट में दर्द, सूजन, पेट फूलना, पेट परेशान, कब्ज और अन्य पाचन जैसी बीमारियां हो सकती है। यह भी सामने आया है कि, जिन लोगों का गैस की समस्या होती है। उन्हें यह जूस पीना नहीं चाहिए। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आपको गैस की समस्या को बढ़ा सकते हैं। लेकिन इससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Back to top button