अगर अपनी राशि के अनुसार घर में रखें कुछ ऐसा, खूब कमाएंगे पैसा

धन वृद्धि और उन्नति के लिए आप दिन रात मेहनत करते हैं और तमाम ऐसे उपाय करते हैं जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाए। लेकिन मेहनत के साथ किस्मत का साथ भी जरूरी है। आपकी किस्मत आपका साथ दे इसके लिए प्रयास घर से ही शुरू करें। फेंगशुई में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें राशि के अनुसार अपनाकर आप काफी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।अगर अपनी राशि के अनुसार घर में रखें कुछ ऐसा, खूब कमाएंगे पैसा

मेष राशिमेष राशि के जातक अपने घर और व्यावसायिक स्थल पर एक क्रिस्टल का कछुआ रखें तो फेंगशुई के अनुसार इससे इन्हें सकारात्मक उर्जा मिलती है। आर्थिक स्थिति और आय में वृद्धि के लिए आप चाहें तो एक कछुआ के साथ क्रिस्टल मछली भी रख सकते हैं। अगर मछली और कछुआ लाल या सुनहरे रंग का हो तो यह उत्तम फलदायी रहेगा।

वृष राशि taurus sign
वृष राशि के व्यक्ति घर के आंगन में मछली रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार भी घर में अक्वेरियम रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। मछलियों को नियमित आहार देने से ग्रहों के दोष भी दूर होंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को ड्राइंग रूम में अक्वेरियम रखना चाहिए। इससे जीवन में गतिशीलता बनी रहती है। मानसिक उलझनों से निकलना आसान होता है और भाग्य में वृद्धि होती है। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि के व्यक्ति अपने व्यवसाय में तरक्की के लिए पूजास्थल पर क्रिस्टल कछुआ रख सकते हैं। अगर क्रिस्टल का नहीं हो तो मिट्टी का भी रख सकते हैं। कछुए की पूजा भगवान विष्णु के कच्छप अवतार के रूप में करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के व्यक्ति घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में अक्वेरियम रखें तो यह अतिशुभ माना गया है। इससे नौकरी पेशा लोगों लोगों को जल्दी तरक्की मिलती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के व्यक्ति अपने घर में मिट्टी का कछुआ रखें, साथ ही आप 6 मछलियों का एक अक्वेरियम मुख्यद्वार के सामने रखें। इससे धन आगमन बना रहेगा ऐसा फेंगशुई का सिद्धांत कहता है।

तुला राशि
तुला राशि के व्यक्ति अपने कार्यस्थल पर क्रिस्टल का कछुआ रखें तो यह उनके लिए बहुत ही शुभ हो सकता है। क्रिस्टल का कछुआ ना होने पर धातु का भी प्रयोग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
जिस व्यक्ति की राशि वृश्चिक है, वह अपने पूजा घर में या शयन कक्ष में बेड के सामने क्रिस्टल का कछुआ या मछली रखें। इससे क्रोध पर काबू रखना आसान होगा और मन में सकारात्मक भाव भी बढ़ेगा जिससे प्रगति की राह आसान होगी।

धनु राशि
इस राशि के लोगों को अपने घर में क्रिस्टल की मछली या अक्वेरियम रखना चाहिए। राशि के स्वामी गुरु का इससे शुभ फल प्राप्त होता है। यह इनके स्वास्थ्य और धन पर अनुकूल प्रभाव डालता है।

मकर राशि
मकर राशि के व्यक्ति अपने पूजा घर में या मुख्यद्वार के पास नीले या काले रंग का कछुआ अथवा मछली रखें तो यह घर में नकारात्मक उर्जा को रोकने में कारगर माना जाता है।

कुंभ राशि aquarius
कुंभ राशि के व्यक्ति घर के उत्तरी या पूर्वी भाग में भी अक्वेरियम रख सकते हैं। घर का उत्तरी भाग कॅरियर का प्रतिनिधित्व करता है और पूर्वी खुशहाली को दर्शाता है। इससे आपको घर और व्यवसाय स्थल दोनों जगह उन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि pisces
मीन राशि के लोगों को सफेद या नीले रंग का कछुआ अपने घर के मंदिर में रखना चाहिए। ऐसा फेंगशुई का सिद्धांत कहता है। नियमित इनके दर्शन से आप अपने अंदर सकारात्मक भाव महसूस कर सकते हैं।

Back to top button