अखिलेश ने चुनी पिता की सीट, आजम को रामपुर मिला

अखिलेश यादव अपने पिता तथा पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की सीट आजमगढ़ तथा आजम खां रामपुर से चुनाव में मैदान में उतरेंगे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खां रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
इससे पहले खबरें थीं कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगला लोकसभा चुनाव अपनी पत्नी की सीट कन्नौज से लड़ सकते हैं। मगर अब समाजवादी पार्टी ने ऐसी खबरों पर से विराम लगा दिया है और अब यह तय हो गया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ेंगे।
आजमगढ़ से अभी मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव अबकी मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। चंद रोज पहले ही अखिलेश यादव ने संकेत दे दिया था कि वह आजमगढ़ से लोकसभा के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा था कि वहां की जनता की बेहद मांग है और वह इससे इन्कार नहीं करेंगे। उन्होंने इशारो-इशारों में आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की बात कही थी। अखिलेश ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, आजमगढ़ की जनता कहेगी तो वहां से लड़ूंगा। वो सीट मेरे घर जैसी है। अखिलेश यादव ने 2009 में कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उन्होंने 2012 में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सीट छोड़ दिया था।आजमगढ़ से अखिलेश यादव के उतरने से यहां लड़ाई मजबूत होनी तय है। चलते दोनों पछो में बैठको का दौर चल रहा है।

Back to top button