अखिलेश के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मामला, भाजपा का प्रदर्शन

मुंबई.उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गुजरात के जवानों की शहादत को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी के गुजराती प्रकोष्ठ की तरफ से आजाद मैदान में धरना-प्रदर्शन किया गया।
अखिलेश के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मामला, भाजपा का प्रदर्शन
 
भाजपा विधायक राज पुरोहित ने कहा कि अखिलेश के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने प्रांतवाद और जातिवाद को बढ़ावा देने वाला बयान दिया है। इसलिए उनको गुजराती समाज और शहीदों के परिजनों से माफी मांगनी चाहिए। पुरोहित ने कहा कि सैनिकों के देशभक्ति के प्रति संदेह व्यक्त करने से संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़े: कर्जमाफी के लिए अभियान चलाएगी शिवसेना, विदर्भ में समर्थन जुटाने की कवायद

देश भक्त गुजरात ने स्वतंत्रता संग्राम और विकास में बड़ा योगदान दिया है। गुजरात ने देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, मोरारजी देसाई जैसी महान विभूतियां दी हैं। देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करने के लिए गुजराती समाज के लोग अपना योगदान दे रहे हैं। हमें गर्व है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
 
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि गुजरात के त्याग और पुरूषार्थ का अपमान करने वाले अखिलेश को उनके पापों की सजा मिलनी चाहिए। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सीमा पर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के सैनिक शहीद होते हैं गुजरात के क्यों नहीं। इस विवादित बयान के बाद से ही अखिलेश की आलोचना हो रही है।
Back to top button