अंधविश्वास के नाम पर तांत्रिक ने लूटी 120 महिलाओं की इज्जत, वायरल वीडियो ने पहुंचाया जेल

हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, पुलिस ने एक ऐसे तांत्रिक को गिरफ्तार किया है, जिसने 120 महिलाओं से जबरन संबंध बनाए हैं। इसका खुलासा एक वायरल वीडियो से हुआ।अंधविश्वास के नाम पर तांत्रिक ने लूटी 120 महिलाओं की इज्जत, वायरल वीडियो ने पहुंचाया जेल

बता दें, 120 महिलाओं ने पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू पर जबरन संबंध बनाने का लगाया है। महिलाओं का कहना है कि पहले तो तांत्र‍िक महिलाओं को प्रेतबाधा के नाम पर फंसाता था और फिर तंत्र विद्या के दौरान नशीली दवा देना था। इसके बाद जब महिलाएं बेहोश हो जाती थीं, तब उनके साथ संबंध बनाता था।

वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

इस दौरान वो वीडियो भी बना लेता था, ताकि महिलाओं को ब्लैकमेल कर सके। ब्लैकमेल करके तांत्र‍िक पुजारी उनका शारीरिक और आर्थ‍िक शोषण करता था। ऐसे में जब ये सब चीजें बर्दाश्त से बाहर हो गईं तब महिलाओं ने इसके खिलाफ विरोध करना शुरू किया।

नौ महीने पहले ही दर्ज हो गया था केस

इसी क्रम में नौ महीना पहले एक महिला ने तांत्रिक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार तो हुआ लेकिन फिर उसे जमानत मिल गई। बाद में महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उसके खिलाफ रेप, आईटी ऐक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।

तांत्रिक के 120 वीडियो पुलिस के हाथ लगे

जानकारी के अनुसार, पुलिस के हाथ तांत्रिक के 120 वीडियो मिले हैं। ये सभी वीडियो महिलाओं के हैं, जिनके साथ उसने जबरन संबंध बनाए थे। बता दें, इस तांत्रिक का असली नाम अमरवीर है, जोकि पंजाब के मानसा से 20 साल पहले आया था। अमरवीर पहले तो जबेली बनाने का काम करता था लेकिन पत्नी की मौत के बाद तांत्रिक बन गया।

Back to top button