अंतिम संस्कार से पहले ही ‘मृत’ के साथ हुआ कुछ ऐसा, अचानक सबकी निकल गई चीख

एक 60 वर्षीय महिला को उसके घरवालों ने मृत मान लिया। यही सोचकर उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी थी लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में सुनकर हर कोई अपना सिर पकड़ लेगा। मृत महिला को अस्पताल से घर लाते समय एक ऐसा हादसा हुआ जिसनें सबकी नींद उड़ा दी। दरअसल सीकर की रहने वाली महिला नंछी देवी को पेट में गांठ हो गई थी। 2 महीने पहले ही इसके लिए उनका ऑपरेशन हुआ था। 7 दिन पहले महिला रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थी जहां पर उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। फिर उस महिला को एडमिट कर लिया गया था।अंतिम संस्कार से पहले ही 'मृत' के साथ हुआ कुछ ऐसा, अचानक सबकी निकल गई चीखइसके बाद महिला को हार्ट अटैक आ गया। महिला के परिजनों के अनुसार उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। हालांकि डॉक्टरों का कहना था कि उनकी मौत नहीं हुई है, वह कोमा में है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना होगा लेकिन उस महिला के परिजन उन्हें मृत मानकर घर के लिए रवाना हो गए। शहर से 5 किमी पहले ब्रेकर से झटका लगने के बाद महिला को खांसी आई और इसके बाद महिला ने पानी मांगा। लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और फौरन वापिस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उनका दोबारा इलाज शुरू किया।

सीकर के टोकस गेस्ट्रो एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अशोक टोकस ने बताया कि महिला को हार्ट अटैक आया था। उसे वेंटिलेटर की जरूरत थी। महिला के रिश्तेदारों ने डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज कर महिला को डिस्चार्ज करा लिया। उन्हें लगा होगा कि महिला की सांसें रुक गई हैं और इसी कारण उन्हें मृत मान लिया होगा।

वहीं महिला के पति ने बताया कि महिला की सांसें रुक गई थीं। ऐसा देखकर ही महिला को घर ले जाया जा रहा था जहां उसका अंतिम संस्कार हो सके। पति ने बताया कि अब उनकी पत्नी आंखें खोल रही है और कुछ-कुछ बातें भी कर रही हैं।

Back to top button